🥘 पिज़्ज़ा खाने से वास्तव में हमारे शरीर को क्या होता है ?

क्या Burger, Pizza जैसी चीजें आपको बहुत पसंद है ? जानिए इनकी असली सच्चाई क्या है ? 

भारत यह पहले से ही अपने आयुर्वेद के इलाजों के लिए पहचाना जाता है। भारत में आयुर्वेद और लोगों की सजगता के कारण पहले लोग भाकरी ही खाना पसंद करते थे। भारत में कुछ सालों पहले लोगों के खानपान में फास्ट फूड का समावेश होने लगा है। फास्ट फूड में सबसे ज्यादा फैट की मात्रा पाई जाती हैं। हमारे देश के हर येक गांव में ज्यादातर लोग फास्ट फूड को नही खाते है, क्यों की वहां पर फास्ट फूड की उपलब्धि ही नही होती है। शहरों में लोगों को ज्यादा पगार मिलता है तथा दुकानदारों की भी अच्छी कमाई होती रहती हैं। बड़े लोग ही इस तरह के खाने को अफोर्ड कर पाते हैं। खैर आकजल सभी लोग फास्टफुड का सेवन भोजन की तरह कर रहे है। फास्ट फूड खाने में सबसे अच्छा और स्वादिष्ट लगता है पर उसके बहोत से नुकसान भी है जो की हम नजरंदाज कर देते है।

बर्गर और पिज्जा जैसे टेस्टी पदार्थ आजकल सभी होटलों में उपलब्ध है। लोगों की पनीर की सब्जी से ज्यादा पिज्जा और बर्गर बिक रहा है। पिज्जा यह इटालियन फूड है और इसको दुनियां में पहुंचाने का काम कही कंपनियों ने किया है। कहा जाता है की,भारत में पिज्जा का आगमन 1980 में हुआ था। देखते ही देखते भारत भी पिज्जा के आदी हो गया है। पिज्जा तयार करने में सबसे ज्यादा मैदा और बाकी जहरीली स्वादिष्ट चीजों को एड किया जाता है। पिज्जा जिस तरह शरीर को हानि पोहचाता है उस तरह हॉट डॉग,मोमोज,फ्रेंच फ्राइज़ भी शरीर के लिए हानिकारक ही है। हमारे शरीर को चलाने वाला हमारा दिमाग होता है,दिमाग में अलग–अलग बातों से अलग–अलग डोपामिन तथा और भी प्लेजर हार्मोन निकलते है। 

पिज्जा और फास्ट फूड को खाने से हमे प्लेजर मिलती हैं। प्लेजर यह वर्ड सभी लोगों को पता होता है क्यों की वह बहोत से बार सेक्स के साथ जोड़ा जाता है। सेक्स भी हमे प्लेजर ही देता है। यह सब बाते हमे कुछ समय के लिए अच्छा फील करवाती है पर बाद में शारीरिक समस्याएं निर्माण कर देती हैं। कही वैज्ञानिक प्रयोगों में पाया गया है की,पिज्जा खाने से हमारी उम्र कम हो जाती हैं। कही बार हमे यह बात असत्य लगती है पर सच में कुछ चीजों को खाने से उम्र घटती भी हैं और बढ़ती भी हैं। ज्यादातर लोग पिज्जा और बर्गर जैसे चीजों को अच्छा मानते है,क्यों की उसमे उन्हें ज्यादा मात्रा में फल और सब्जियां देखने को मिलती है। पिज्जा में जो भी सब्जियां होती है उनके उपर बहोत ज्यादा ऑइल और चीज होता है। विज्ञान के अनुसार दिन में येक चमच से कम ही तेल का सेवन करना उचित है। 

ज्यादातर लोग पिज्जा के द्वारा तेल का सेवन बहोत ज्यादा मात्रा में करते है। ज्यादा चीज खाने में खाना भी उचित नहीं है। फैट और कार्बोहाइड्रेट कम होने के साथ ही पिज्जा में न्यूट्रिएंट्स की संख्या भी बहोत कम होती है। पिज्जा को ज्यादा पकाया जाता है इस कारण से सब्जियों में से पोषक तत्व घट जाते है। पिज्जा जैसे खाने में अक्सर सॉस और मैदा बहोत इस्तेमाल होता है। ज्यादा टोमैटो का सॉस भी कही बार पित्त का कारण बन जाता है। बहोत से लोगों को उल्टी तक हो जाती है। कई वैज्ञानिक संशोधन में पाया गया है की,मैदा सबसे हानिकारक चीज है। पिज्जा मैदे के द्वारा ही बनाया जाता है। मैदा खाने से बहोत सी शारीरिक समस्याएं आती रहती है। पेट में मैदे का पाचन भी ठीक से नही होता है। इस कारण की वजह से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ने लगती है।

मैदे की वजह से फैट की मात्रा बहोत बढ़ती हैं। जब फैट बढ़ेगा तो मोटापा भी आने लगेगा। अमरीका में यही महत्वपूर्ण कारण है,जो की वहां के लोगों का मोटापा बढ़ाने में हेल्प कर रहा है। अमरीका में पैकेज्ड खाने को लोग पसंद करते है,इस कारण से उनकी सेहत दिन ब दिन खराब। होती जा रही है। ज्यादातर लोग पैक्ड फास्ट फूड खाते है,जो की पूरे मैदे से बने होते है। अमरीका ही नही बल की कई विकसित देशों में भी लोगों की कार्यक्षमता बहोत कम हो रही है इस कारण की वजह से भी मैदे जैसे पदार्थ डाइजेस्ट होना कठिन हो रहा है। मोटापे की वजह से कोलेस्ट्रॉल भी गड़बड़ा जाता है। जब कोलेस्ट्रॉल में बढ़ोत्री होगी तब हर्ट की समस्याएं शरीर में तैयार होने लगेंगी। कही बार छोटी से छोटी चीज भी शरीर के उपर बहोत भारी हो सकती हैं। 

बर्गर और फास्ट फूड में प्रिजर्वेटिव भी ज्यादा होते है और साल्ट को मात्रा भी ज्यादा होती है। साल्ट की वजह से पदार्थ नमकीन और स्वादिष्ट बनता है,पर उसका उलटा असर हमारे शरीर के उपर होता है। प्रिजर्वेटिव के होने से कैंसर की समस्या भी निर्माण होने में देर नहीं लगेंगी। फास्ट फूड में अजीनोमोटो को भी एड किया जा रहा है,जिसके द्वारा खाने की टेस्ट और भी बढ़ जाती है। फास्ट फूड में ज्यादा फॉस्फेट की मात्रा भी होती है जिसके कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। देखा जाए तो फास्ट फूड की वजह से हमारे पुरे शरीर का नुकसान ही हो रहा है। लोग फलों का सेवन कम कर रहे है और फास्ट फूड ज्यादा। फास्ट फूड की आदतों से लोगों में डिप्रेशन बढ़ रहा है। 

भारत के कही शहरों में महिलाएं हॉस्पिटल की चक्कर काटती रहती है क्यों की उनको बच्चे होने में परेशानी होती है। इसका आज के वक्त सबसे बड़ा कारण फास्ट फूड ही है। फास्ट फूड की वजह से महिलाओं में प्रजनन करने की क्षमता घट रही है। लोग पैसों के लिए आज के समय किसी भी हद तक जा सकते है। अलग–अलग डेंजरस केमिकल का इस्तमाल खाने में किया जा रहा है। छोटे बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों तक फास्ट फूड की लत लग चुकी है। इसके उपर हमे अभी नियंत्रण पाना होगा वर्ना भविष्य में हमे कही रोग हो सकते है। आशा है आपको समझ में आया होंगा की पिज्जा खाने से वास्तव में हमारे शरीर को क्या होता है ? आपका कोई भी प्रश्न है तो नीचे कमेंट करके हमे जरूर बताएं। अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों को जरूर शेयर करें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने