☕ चाय हमारे शरीर के लिए कितनी हानिकारक है ?

चाय हमारे शरीर के लिए कितनी हानिकारक है ? इससे छुटकारा पाने का क्या उपाय है ?


कुछ सालों पहले मानव को खाना कैसे खाते है,इसकी भी जानकारी नहीं थी और आज के वक्त कही सारे खाने के पदार्थ आ गए है। जिस तरह से कुत्ते,गाय और जंगल के प्राणी रहा करते थे,वैसे ही पहले के समय मनुष्य रहा करता था।मनुष्य का दिमाग बाकी प्राणियों की तुलना में बहोत विकसित हुआ। लोगों को खाने की चीजों का ज्ञान दिन ब दिन समझ में आने लगा। पिज्जा,बर्गर और कही सारे पेय को ढूंढने में वर्षों बीत गए। कुछ पदार्थों के संशोधन गलती से हो गए। चाय इस पेय का संशोधन भी बहोत रोचक है। चाय भी गलती से ही निकला हुआ पदार्थ है। लोगों को जब चाय को पीने से अच्छा महसूस हो रहा था तब उन्होंने उसकी खेती करना चालू किया। आसाम जैसे क्षेत्रों में लोगों का प्राथमिक धंधा चाय के पत्तों को बनाने का ही है। 


भारत में बंगाल और आसाम के साथ कई राज्य है जो की,सिर्फ चाय के धंधे में शामिल है। दुनिया में आज के वक्त चाय के मामले में भारत सभी देशों से आगे है। भारत कही सारे देशों को अच्छी दर्जा की चाय देता है। पहले के वक्त चाय बनाते थे तब चीनी से ज्यादा गुड का इस्तेमाल होता था इस लिए वह लोगों की सेहत को और अच्छा करता था,पर आज के वक्त चाय बनाने में सबसे ज्यादा चीनी ही इस्तेमाल में लाई जाती है। कही कारणों की वजह से चाय आज के समय हमारे शरीर के लिए धोकादायक बन गई है। आज में आपको चाय हमारे शरीर के लिए कितनी हानिकारक हैं और क्यों ? इसके बारे में कही बातें बताऊंगा जो की आपको चाय कम पीने के साथ ही छोड़ने के लिए मजबूर करेंगी। चाय में कैफिन यह उत्तेजना देने वाला केमिकल पाया जाता है,इस कारण से चाय पीने के बाद नर्वस सिस्टम एक्टिव हो जाती है तथा हमे एनर्जेटिक भी लगता है।


चाय से स्किन खराब होती ही है,तथा चाय से खाने के न्यूट्रिएंट्स और विटामिंस भी अब्जॉर्ब करने में दिक्कत आती है। चाय हम जितनी ज्यादा पियेंगे उतनी ज्यादा एसिडिटी बढ़ेगी। जब शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ेगी तो सभी ऑर्गन को नुकसान पहुंचेगा। चाय के कारण कही बीमारियों में बढ़ती होती है जैसे ब्लड प्रेशर, हर्ट अटैक और स्ट्रोक। भारत में ज्यादातर गर्मी का मौसम ही रहता है इसके कारण हमे गर्म पदार्थों का सेवन कम ही करना चाहिए। जब चाय हर रोज कही बार लेते है तो उसका कंपाउंड इफेक्ट तयार होकर हमे कैंसर और मुंह की बीमारियां भी हो सकती हैं। खाली पेट चाय का सेवन कही बीमारियों को चुनौती देने बराबर है। चाय के कारण पाचन क्रिया धीमे होने के साथ पेट में भारीपन,गैस और जलन भी होने लगती हैं। शरीर में हड्डियों में कमजोरी आने का कारण चाय ही है,चाय के कारण जोड़ो,घुटनों में कमजोरी तथा चाय पीने के तीन–चार घंटे बाद थकान महसूस होती है।


कही बार गावों में जब कुछ खाने का मन हो तो कड़क चाय पीते है जिसके कारण भूख मरती है। आजकल लोग चाय वजन कम करने के लिए भी पी रहे है। वजन कम करने का यह बिल्कुल ही सही तरीका नही है। ऑक्सलेट के कारण ही किडनी में पत्थरी की समस्या पैदा होती है। विज्ञान के अनुसार चाय में ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है। जब पत्थर किडनी में जमा होते है,तब उसके उपर ऑपरेशन करना यही येक आखिर का उपाय बचता है। आजकल कॉलेजों के विद्यार्थियों को भी चाय पीने की आदत पड़ गई हैं। कॉलेजों के एग्जाम्स के समय ज्यादा वक्त पढ़ने के लिए बच्चे बार–बार चाय पीते है। इसके कारण मानसिक रोगों की शुरुवात होने लगी है तथा बच्चों की याद करने की शक्ति कम हो रही है। छोटे बच्चों से ज्यादा बड़े बच्चे भुल्लकड़ बने जा रहे है। 


दारू को पीने वाले लोगों को अकसर ज्यादा टॉयलेट आती है, वैसे ही जो लोग चाय ज्यादा पीते है उनको घबराहट के साथ बहोत बार बाथरूम को जाना पड़ता है। कही बार टॉयलेट नही आती है पर उनको टॉयलेट होने की आशंका होती रहती है। चाय खून के उपर भी बहोत असर करती है,चाय के कारण शरीर में खून की मात्रा कम बनने लगती है। चाय शरीर में आयरन को अब्जॉर्ब नही करने देती है,इसके कारण खून बनना कम होता है और भविष्य में कई शारीरिक समस्याएं तैयार होती है। चाय भारतीय लोगों का जीवनी हिस्सा बन गया है,इसको पीना बंद करना बहोत मुश्किल है। हम चाय के जगह सेहतमंद हर्बल चाय का सेवन कर सकते है। आजकल समय के अनुसार कही चाय के प्रकार आ गए है जो की सेहत के लिए फायदेमंद है। आप चाय के जगह सुबह और शाम को ग्रीन टी,तुलसी की चाय,मसाला चाय,जिंजर चाय और नीमु की चाय का सेवन भी करे तो अच्छा है। 


चाय को जब आप दूसरी आयुर्वेदिक चाय से रिप्लेस करेंगे तो,आपकी आदत भी बनी रहेंगी और टोस्ट, खारी जैसे मैदे के पदार्थ भी खाना में नही आयेंगे। खैर जवानी में सब कुछ चल जाता है,पर चालीस साल के बाद बीमारियां हात निकालने लगती है तब हमे परेशानी होती है। आशा है की आप चाय पीने के नुकसान समझ गए होंगे। चाय से छुटकारा कैसे पाया जा सकता है इसके बारे में भी मैने कई बाते बताई है। आपका कोई भी प्रश्न हो हमे कमेंट करके जरूर बताएं। अच्छा लगा हो तो अपने दोस्तों के साथ शेयर कर सकते है।


एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने