⛽ क्या पेट्रोल सूंघ के नशा होता है ?

क्या पेट्रोल सूंघ के नशा होता है ?

दुनियां में कई प्रकार के नशे होते है जिसमे हम गुटका,दारू और सिगरेट फूकने का नशा हमेशा ही देखते है। नशे की लत येक बार लग जाती है तो वह कभी भी छूटती नही है। मानव किसी भी नशे को एखाद बार मजाक में करता है और वह टेंशन से मुक्त होने के लिए नशे का डोस हर रोज़ लेने लगता है। किसी भी नशे का डायरेक्ट दिमाग के उपर असर होता है। नशे के कारण लोगों का समाजिक जीवन पूरी तरह से खराब होता है। जैसे दारू पीने वाले लोगों को दिन ब दिन दारू का डोस बढ़ाना पड़ता है। जब उनको दारू नही मिलती है तब वह चोरी करना, भीक मांगना और नशे में धुत रहना यह काम करते है।

नशे के कारण कही प्रकार के कैंसर हमे हो सकते है। गुटका खाने से और सिगरेट फूकने के कारण भारत में हर साल कही लोग मर जाते है। सिगरेट फूकने के कारण हमारे लंग्स डैमेज हो जाते है। आजकल ड्रग्स,गांजा और हीरोइन इनको छोड़कर पेट्रोल का सबसे सस्ता नशा किया जाने लगा है। पेट्रोल की गन्ध का नशा हमारे दिमाग के उपर डायरेक्ट असर करता है। पेट्रोल में कही सारे हाइड्रोकार्बन होते है और यही हाइड्रोकार्बन अलग ही प्रकार की गंध मारते है जो की सुंगने के बाद अच्छी लगती है। साधारणतः सभी लोगों ने पेट्रोल के गंध को जरूर सुना होगा। पेट्रोल सभी जगह पर उपलब्ध होता है। पेट्रोल में पाया जाने वाला बेंजीन नशे जैसा दिमाग को स्वाद देता है। इस पेट्रोल की गंध के कारण हमारे लंग्स आसानी से डैमेज हो सकते है। 

कही वैज्ञानिकों के रिसर्चों से पता चला है कि, बेंजीन से ब्लड कैंसर भी होता है। हमारी नर्व सिस्टम भी पेट्रोल के नशे के कारण डैमेज हो सकती है। जब नशे के कारण दिमाग खराब होने लगता है और शरीर के भाग बेकार होने लगते है तब इलाज के लिए लाखों पैसों को हमे खर्च करना पड़ता है। बदलते समय के साथ पेट्रोल भी नशे के कैटेगरी में आने लगा है। क्या पेट्रोल सुंग के नशा होता है ? इस प्रश्न का उत्तर आपको मिल गया होगा। आपका और कोई भी प्रश्न हो तो हमे कमेंट करके जरूर बताएं। अपने दोस्तों को भी इस जानकारी के बारे में बता सकते है,उनको यह जानकारी भेज कर। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने