🧕 महिलायें अपने घर से कौन सा बिजनेस कर सकती हैं ?

महिलायें अपने घर से कौन सा बिजनेस कर सकती हैं ?

भारत की आधी से ज्यादा पॉपुलेशन में घर को चलाने वाली महिलाएं ही है। आज के समय महिलाएं किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पीछे नहीं है। घर में रहने वाले सभी लोगों को आज के वक्त काम करना जरूरी हो गया है। जितनी ज्यादा आमदनी होगी उतना ज्यादा पैसा घर में आने लगेगा। कुछ वक्त पहले पुरुष बाहरी काम यानी की पैसा घर में लाते थे और महिलाएं सिर्फ घर चलाती थी। आज के लोगों में प्राचीन सभ्यताओं की विचारधारा नही दिखती है इसके कारण विकास ही हुआ है।

समय के साथ बिजनेस बढ़ रहे है। पुरुषों से कही अधिक मात्रा में महिलाएं अच्छा काम कर रही है। शहरों में महिलाओं ने अपने कई बिसनेस शुरू किए और उसकी उन्नति भी की है। यह सब बाते होते हुए भी गावों में सिर्फ पुरुष ही काम करते है। गावों में आज भी महिला आत्मनिर्भर नही है। सभी लोगों को पैसे कमाने की स्किल्स सीखनी पड़ेगी तभी पैसे आने लगेंगे। यह भी सच है की गांव के लोग सीखना ही नही चाहते है,उनको बिसनेस की बातें समझ में ही नही आती है। इस तरह के कही कारणों की वजह से आज में महिलाओं के लिए बारह बिसनेस आइडिया बताने वाला हूं जो की हमारी तरक्की में महत्वपूर्ण रोल निभाएंगी।

हर किसी का स्पेसिफिक काम होता है। सभी के जीवन का उद्देश्य येक ही है,जैसे हमे सभी लोगों की हेल्प करनी है। इस धरती पर हमारी सिर्फ मौजूदगी होने से हमारा मूल्य नहीं बढ़ेगा। भारत में स्मार्टफोन्स आने की वजह से गावों तक सब जानकारी पहुंच रही है। जानकारी का सबसे बड़ा समंदर ही मोबाइल है।

यूट्यूब –


यूट्यूब आज के वक्त पैसे कमाने का जरिए है ही पर यूट्यूब के जरिए कही लोगों ने अपना करोड़ों का बिसनेस खड़ा किया है। यूट्यूब लोगों तक पहुंचने का सबसे बड़ा जरिया है। आज के समय नोकरी के पीछे नही भागना पड़ता है क्यों की कही सारे सोशल प्लेटफॉर्म है,जो की हमे काम करने के पैसे देते है। कही महिलाओं ने अपना फूड का बिसनेस यूट्यूब की हेल्प से ही बनाया है। महिलाएं यूट्यूब के उपर खाना कैसे बनाए ? इसके बारे में भी बता सकती है।

लड़किया आज के समय ट्रैवल और डेली लाइफ व्लॉग भी बना रही है। हम यूट्यूब के उपर नॉलेज भी शेयर कर सकते है। यूट्यूब को चलाने वाली भी आज के समय येक महिला ही है। दुनिया के किसी भी कोने से हम घर बैठे बिसनेस बना सकते है। टेक्नोलॉजी का सही उपयोग हमारे लिए वरदान ही साबित हो रहा है।

स्टॉक फोटोज –


हर दिन कही लाखों वेबसाइट्स तयार हो रही है। मॉडलिंग करना यह लड़कियों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। नई वेबसाइट्स और बिसनेस के लिए लड़कियों की तस्वीरें जरूरी होती है,तथा ब्रांडिंग के लिए भी सुंदर लड़कियों को चुना जाता है। ऑनलाइन कही वेबसाइट्स है जिनको स्टॉक फोटोज की जरूरत हमेशा होती है। यूट्यूब और ब्लॉग के उपर भी कही बार इमेजेस की जरूरत होती है,तब वह खरीदकर ली जाती है। हमारे दिमाग में लड़कियों के प्रति आकर्षण होता है इसी को टारगेट करते हुए एडवरटाइजर महिलाओं को ज्यादा काम ऑफर करते है।

ऐसा नही है की किसी का काम ही करना है,हम खुद की वेबसाइट बनाकर उसके उपर फोटो बेच सकते है।

ब्यूटी पार्लर –


महिलाओं की सुंदरता सब चीजों से भारी है। यही कारण है की प्राचीन सभ्यताओं में महिलाओं के सजने के अलंकार मिलते है। प्राचीन समय से महिलाओं के लिए ज्वैलरी बन रही है। आज के समय भी कही नई ज्वैलरी मार्केट में आ रही है पर उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण लड़कियों का शारीरिक सौंदर्य है। ब्यूटी पार्लर को पुरुषों से अच्छा महिलाए चला सकती है।

गांव देहात में भी हम ब्यूटी पार्लर की सुविधाएं महिलाओं तक पहुंचा सकते है। यह अच्छा बिसनेस है। किसी भी महिला को ब्यूटी पार्लर किस तरह से शुरू किया जा सकता है ? इस विषय के बारे में जानना हो तो वह यूट्यूब से अधिक जानकारी ले सकती है। हर घर महिला होंगी और आएंगी ही इस लिए इस बिजनेस में हर वक्त स्कोप बना रहेगा।

फिटनेस सेंटर –


बदलते जमाने के साथ आदतें भी बदल रही है। लोगों का काम बदल गया है। पहले के समय सिर्फ खेत में काम करके ही पैसे कमाएं जा सकते थे पर आज ऐसा नही है। दिन ब दिन शारीरिक काम कम ही हो रहा है। शारीरिक काम कम होने के वजह से कही रोग अपने आप शरीर में बन रहे है। शहरों में रहने वाले हर येक व्यक्ति के लिए फिटनेस सेंटर में जाना अनिवार्य बन गया है।

ऐसा नही है की शहरों में फिटनेस सेंटर नही है,शहरों में सभी फिटनेस सेंटर सिर्फ पुरुषों के लिए बने हुए है। ज्यादातर महिलाएं इस तरह के फिटनेस सेंटर में जाने से कतराती है। जब कोई महिला खुद से ही अपना फिटनेस सेंटर चालू करेगी तो बाकी महिलाएं अपने आप वहां आने के लिए रुचि दिखाएंगी। जब येक ही जेंडर के लोग होंगे तब महिलाओं की सुरक्षा की भी चिंता नहीं होंगी। फिटनेस सेंटर गावों में चालू करने का फीमेल्स के लिए बहोत बड़ा मौका हो सकता है। भविष्य में इस बिसनेस में भी बहोत स्कोप है।

वॉइस आर्टिस्ट –


वॉइस आर्टिस्ट की आज के वक्त बहोत जरूरत है क्यों की अलग–अलग कार्टून्स और सिनेमास हर रोज प्रदर्शित किए जा रहे है। कार्टून्स और फैंटेसी मूवीज में महिलाओं का आवाज हमे अलग ही एक्सपीरियंस देता है। फैंटेसी फिल्म्स में वॉइस आर्टिस्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। आजकल ऑनलाइन भी कही माध्यमों से हमे काम मिल रहा है। ऑनलाइन बातचीत करके कोई भी जॉब आसानी से पा सकते हैं। शहरों में इस तरह के काम करने के लिए महिलाएं आगे आ रही है। ऑनलाइन जो भी वर्क होता है उसमे हमे अच्छे पैसे भी दिए जातें है।

वॉइस आर्टिस्ट का बिसनेस भी चालू किया जा सकता है। मूवीज और सिनेमा को हम आवाज भी बेच सकते है। 

गर्ल्स रेस्टारेंट –


लोगों के दिन ब दिन शौक बदल रहे है। आज के वक्त लोग समय निकालकर रेस्टोरेंट और घूमने के लिए बाहर जाते है। कही समय गर्ल्स के सेफ्टी की वजह से उनको बाहर नही जाने दिया जाता है। गर्ल्स के संबधी उनकी सुरक्षा बहोत मायने रखती है। ज्यादातर रेस्टोरेंट्स में पुरुषों की संख्या ज्यादा रहती है इस कारण लड़कियों का वहां जाना उचित नहीं होता है। कोई भी महिला थोड़े पैसे इस बिसनेस में डालकर अच्छा काम कर सकती है। यह पूरी तरह से नई संकल्पना है।

किसी भी कॉलेज के बाहर चाय की टपरिया होती है,वहां सभी लोगों को चाय बेची जाती है। जब हम सिर्फ लड़कियों को ही स्पेसिफिक चाय बेचते है तो हमारा नाम बनने में ज्यादा वक्त नही लगता है। कही महिलाओं की आज के वक्त डिमांड है की गर्ल्स रेस्टारेंट बनाने को ज्यादा बढ़ावा दिया जाएं जिसके कारण किसी भी होटल में सेफ्टी बनी रहेंगी।

टूर एजेंसी –

 
जैसे–जैसे लोगों ने अपना व्यापार बाहरी देशों में बढ़ाया है वैसे–वैसे टूरिज्म के क्षेत्र में भारी उन्नति हुई है। कही भी बाहर घूमने के लिए जाना हो तब हमे टूर लेकर जाने वाले लोगों से पूछताछ करनी पड़ती है। पुरुषों को कही भी घूमने के लिए ज्यादा तकलीफ नहीं होती है,पर वही महिलाओं को कही समस्याएं झेलनी पड़ती है। आसान भाषा में कहा जाए तो जवान लड़कियां और औरतों के लिए बाहर घूमने जाना बड़ा मुस्किल काम है। इस तरह के कंडीशन से निपटने के लिए महिलाओं का बिसनेस में होना अधिक जरूरी है।

महिलाओं के लिए यह भी बिसनेस की अच्छी ऑपर्च्युनिटी हो सकती है। माना की इस धंधे में थोड़ा खर्चा ज्यादा है पर इसमें रिटर्न अच्छा आता है। जब घूमना सेफ और अच्छा हो जाएं तब लोग भी हमारे बिसनेस का प्रचार अच्छा कर देते है।

हैंडमेड गिफ्ट्स –

 
भारत देश में लोग अब प्लास्टिक का कम इस्तेमाल कर रहे है। प्लास्टिक और चाइना के कही सारे वस्तुओं पर भारत में पाबंदी लगी हुई है। सभी प्रकार के खेलने के टॉइज और कही वस्तुएं आज के वक्त पेड़ों से बनाया जा रहे है। लोग फिर से अपने बचपन में लौट रहे है। मशीन से बनाए गए किसी भी गिफ्ट की वैल्यू बहोत कम हो रही है। खुद के हाथों और नेचर से तयार किए गिफ्ट की खरीदने की चाहत दिन ब दिन बढ़ रही है।

यही सबसे बड़ा कारण है की गावों के महिलाओं को रोजगार मिल गया है। आजकल महिलाएं हैंडमैड गिफ्ट्स शादियों, पार्टी और अनेकों फंक्शन में भारी मात्रा में बेच रही है। लोग हाथों से बनाए गए गिफ्ट्स को लेना ज्यादा पसंद कर रहे है इस कारण शहरों में कही महिलाओं ने इस बिसनेस में काम करना चालू भी किया हुआ है। कोई भी महिला यह बिसनेस अपने घर से कर सकती है। अपने बनाने के क्वालिटी पर हैडमेड वस्तुओं का भाव निर्भर होता है।

ब्यूटी प्रोडक्ट्स –


जैसे ही ब्यूटी पार्लर का विकास हो रहा वैसे ब्यूटी प्रोडक्ट्स भी भारी मात्रा में मार्केट में आ रहे है। ब्यूटी प्रोडक्ट्स का बिसनेस करोड़ों रुपयों का बन गया है। आम तौर पर लोगों में इसके बारे में ज्यादा नॉलेज नही होती है। येक पॉन्ड्स का प्रोडक्ट्स कही करोड़ों लोग हर सप्ताह में खरीदते हैं। कही तरह की अलग–अलग चेहरे पर लगाई जाने वाले क्रीम यह भी ब्यूटी को बढ़ाने में असरदार उपाय है।

महिलाएं जब खुद अपने पैशन में काम करेंगी तब उनको इस काम का जरा भी बोझ नहीं होंगा। गावों में रहने वाली महिलाएं दिन भर खाली ही होती है उनके लिए यह क्षेत्र सबसे अच्छा है। ब्यूटी पार्लर पर हजारों तरह को क्रीम होती है इस कारण ब्यूटी प्रोडक्ट्स में हमेशा बढ़ावा रहेगा। शहरों में ज्यादातर घर की हाउसवाइफ ब्यूटी पार्लर का बिसनेस अच्छेसे चलाती है।

इवेंट प्लैनर –


पूरे विश्व में ऐसा कोई भी देश नही है की जहां फेस्टिवल्स न मनाए जाते हो। भारत देश तो अपनी संस्कृति के लिए पूरे विश्व में पहचाना जाता है। आज के वक्त जो भी शादियों, एनिवर्सरी,जन्मदिन और इंगेजमेंट यह फंक्शन लड़के ही मैनेज करते है। इवेंट प्लैनर का काम ही होता है की वह सभी प्रकार फेस्टिवल्स को अच्छा बनाने में हेल्प करें। कहते है की किसी भी बरकाई काम में महिला होना जरूरी है। जब इवेंट प्लेन के बिसनेस में महिलाएं होंगी तब काम परफेक्ट होने लगेगा।
शहरों में कही महिलाएं है जो इवेंट प्लैनर के रूप में लोगों के सामने आ रही हैं। इस बिसनेस में ज्यादा खर्चा नही है पर ज्यादा अलग–अलग चीजों के बारे में नॉलेज होना जरूरी हैं।

ट्रैवल एजेंसी –


देखा जाएं तो ट्रैवल एजेंसी का काम सिर्फ बाहरी गावों का दर्शन कराना नही है। ट्रैवल एजेंसी येक सिटी में भी चल सकती है। शहरों में महिलाओं की सुरक्षा पर कायम प्रश्न उठता रहता है। मुंबई जैसे शहरों में आए दिन कुछ ऑटो और रिक्शा वाले बलात्कार की आरोप में जकड़े रहते है। सभी शहरों में कोई भी ट्रैवल करना चाहता हो तो,उसका पूरा खयाल महिला ही रख सकती है। कोई भी बिसनेस वूमेन सिटी ट्रैवल का बिसनेस चालू कर सकती है। जब महिला ड्राइवर और कंडक्टर हो तो लड़कियों को सुरक्षा अपने आप मिलने लगेंगी।

शहरों में ज्यादातर ऑटो और टैक्सी ड्राइवर पुरुष ही होते है,इसके कारण अपोजिट जेंडर उनके साथ रात में बाहर जाने से घबराता है। ट्रैवल एजेंसी के द्वारा पूरे शहर में हम सुविधाएं पहुंचा सकते है। इस बिसनेस को करने के लिए खर्चा और ज्यादा लोगों की आवश्यकता जरूर होती है। सिर्फ लेडीज की ट्रैवल एजेंसी चालू करना यह पूर्णतः नया आइडिया है।

कॉस्मेटिक शॉप –


जब तक इस धरती पर शादियां होती रहेंगी तब तक कॉस्मेटिक के बिसनेस में कमी नहीं होंगी। आज विश्व में सबसे ज्यादा बिकने वाले प्रोडक्ट्स कॉस्मेटिक के ही हैं। कॉस्मेटिक शॉप चालू करने की आइडिया पूरी तरह से अच्छी है। जैसे मेडिकल दुकान कही भी चलता है,वैसे ही कॉस्मेटिक की दुकान किसी भी कोने में चल सकती हैं। जैसे डेली इस्तेमाल में लड़किया लिपस्टिक,पाउडर,बिंदी और क्रीम्स इस तरह की कही सारी चीजें इस्तेमाल करती है।

कॉस्मेटिक शॉप पर लड़कियां और औरतें ही आएं यह बिल्कुल ही जरूरी नही है,लड़कों के लिए भी कही तरह के प्रोडक्ट्स होते है। लड़कों से ज्यादा अच्छा कॉस्मेटिक शॉप लड़कियां चला सकती है। मेडिकल की कही चीजें कॉस्मेटिक शॉप में ही आजकल मिल जाती है।

मैने आपको कही सारी बिसनेस आइडिया बताएं है जो की आसान है,पर ज्यादातर लोग इसे नही कर सकते है। आपको जो बिसनेस अच्छा लगे उसमे आप काम करिए। सभी महिलाओं की परिस्थिति अलग–अलग होती है उसके अनुसार बिसनेस तय होता है। आजकल महिलाएं झोम्याटो,अगरबत्ती बिसनेस,डांसिंग,सोशल मीडिया मैनेजर,सिंगर, कॉन्टेंट क्रिएटर, वेटरनरी सर्विस, ट्यूशन,होम क्लीनिंग,लाइफ कोचिंग,करियर काउंसलर,मसाज थेअरपी,बेकरी चलाना,फ्रीलांस काम,एप डेवलप करना,डाटा एंट्री एसी जगह सक्सेसफुली और अच्छा काम कर रही हैं।

महिलाएं अपने घर से कौन सा बिसनेस कर सकती है ? इस प्रश्न का उत्तर आपको मिला होंगा। आपका और कोई भी प्रश्न हो तो हमे कमेंट बॉक्स में जरूर पूछिए,तथा यह जानकारी अपने सहेलियों के साथ भी जरूर शेयर कर सकती है।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने